बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में शामिल, अखिलेश का एलान

उत्तर प्रदेश

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आजमगढ़ में एक रैली संबोधन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह एलान किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर उनका स्वागत किया और धन्यवाद दिया।

कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी तब से अनुमान लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल होंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

यह भी पढ़े..