योगी के शपथ ग्रहण समारोह में केसरिया ड्रेस पहन शामिल होंगे कानपुर के भाजपाई

उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर/बीपी डेस्क। लखनऊ में 25 मार्च को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कानपुर के भाजपाई केसरिया रंग के कपड़े पहन कर शामिल होंगे। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज और दक्षिण जिलाध्यक्ष डा.वीना आर्या पटेल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में हर वर्ग से लोग जाएंगे। इसके लिए डाक्टर, वकील, साहित्यकार, समाजसेवी की तो सूची बनाई ही जा रही है, साथ ही संगठन के पदाधिकारी भी अपने साथ लोगों को ले जाएंगे।

हर एक को निर्देश दिया गया है कि वह अनुशासित कार्यकर्ता की तरह समारोह में जाकर हिस्सा बने। उधऱ, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने संगठन के जिम्मेदारों से कहा है कि वे लोग शपथग्रहण के बाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन में जुट जाएं। भाजपा कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों ने इसकी रणनीति तैयार की है ताकि समारोह में अलग से पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें…