कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले नियुक्त किये गए 29 कार्यवाहक जिलाध्यक्षों को किया निष्क्रिय

Politics उत्तर प्रदेश लखनऊ

स्टेट डेस्क/लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी ने 29 कार्यवाहक जिलाध्यक्षों की अतिरिक्त नियुक्त की गई थी। कांग्रेस ने 29 कार्यवाहक जिलाध्यक्षों को उन जिलों में नियुक्त किया था, जहाँ पर पार्टी के जिलाध्यक्षों ने भी चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की थी।

प्रदेश के ऐसे 29 कार्यवाहक जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय कर दिया है। इन्हें चुनाव तक पार्टी का कार्य देखने के निर्देश थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) दिनेश कुमार सिंह ने इस संदर्भ में एक आदेश जारी कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, अब पूर्व की तरह जिला व शहर अध्यक्ष अपने संगठनामक कार्यों का निर्वहन करेंगे।

अब पूर्व की भांति सभी जिला अध्यक्ष पूरा कार्यभार संभालेंगे। कानपुर नगर में ग्रामीण को मिलाकर में तीन जिला इकाइयां है। इनमें से कानपुर उत्तर और दक्षिण दोनों ही जिलाध्यक्षों ने विधायकी के लिए दावेदारी की थी। पार्टी के उत्तर जिला अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने सीसामऊ से टिकट के लिए जबकि दक्षिण के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ने गोविंद नगर विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोकी थी।

शहर कांग्रेस कमेटी में उत्तर जिले के कार्यवाहक अध्यक्ष कृपेश त्रिपाठी जबकि दक्षिण के हरिकिशन भारती को जिम्मेदारी दी गई थी। कृपेश त्रिपाठी छात्र राजनीति की पृष्ठभूमि से रहे है। लंबे समय से वह पार्टी में सक्रिय है। हालांकि शैलेन्द्र शैलेंद्र दीक्षित टिकट ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं तो ऐसे में दक्षिणी जिले के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिलहाल हरिकिशन भारती संभालते रहेंगे।

यह भी पढ़ें…