धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा लौटाई, सपा में जाना लगभग तय

Politics उत्तर प्रदेश

सहारनपुर/बीपी प्रतिनिधि। सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा विधायक सह आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सुरक्षा लौटा दी है। सैनी जल्द अखिलेश यादव मिल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक धर्म सिंह सैनी ने सरकार की ओर से मिले आवास और स्रक्षा को वापस कर दिया है।

उनके दोनों फोन नंबर भी सुबह से स्विच आफ हैं। धर्म सिंह सैनी स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी हैं। हालांकि बुधवार को ही इंटरनेट मीडिया पर धर्म सिंह सैनी के जाने की सूचना वायरल होने के बाद उन्होंने कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं है। पता चला है कि जो उन्होंने सपा में जाने वालों की सूची दी है, उसमें मेरा भी नाम है। उन्होंने यह मेरे से पूछे बिना किया, जो गलत किया। मैं इसका खंडन करता हूं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा।

धर्म सिंह सैनी पिछले चार बार से लगातार विधायक हैं। वे पहली बार 2002 में चुनाव जीते थे। 2017 के चुनाव में धर्म सिंह सैनी ने कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था। उस समय धर्म सिंह सैनी को 94,375 और कांग्रेस के इमरान मसूद को 90,318 वोट मिले थे। इस तरह धर्म सिंह सैनी ने इमरान मसूद को 4057 वोट से हराया था।

यह भी पढ़ें…