शिक्षण संस्थानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया जागरूक

उत्तर प्रदेश

बंडा/शाहजहांपुर/चंद्रकांत दीक्षित। शनिवार को नगर के शिक्षण संस्थानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकाली। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय व वंदेमातरम का उदघोष किया। नगर कृष्णानंद इंटर कालेज, भगत सिंह, एवरग्रीन माडल स्कूल, सुनासिर नाथ इंटर कालेज, गायत्री शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राएं बीआरसी केंद्र पर एकत्र हुए वहां से तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया।

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्रों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए कहा सभी लोग‌ हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने और 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराये।

हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ छात्र वंदेमातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। तिरंगा यात्रा सभी मार्गों पर होते हुए मुख्य चौराहे पर समाप्त हो गई। इस दौरान कृष्णानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजयपाल शर्मा‌ ने बताया रैली‌ का उद्देश्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर लोगों को जागरूक करना है।

लोगों के राष्ट्र के प्रति एकता प्रेम समर्पण का संदेश देना है। भगत सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजीव,शिशुपाल प्रेमी, गायत्री शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बृजेश चन्द्र, एवरग्रीन माडल स्कूल के नीरज शर्मा अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।