Kalan/Shahjahanpur : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रांगण में लगी प्रदर्शनी, यशपाल वर्मा बने ब्लॉक अध्यक्ष

शाहजहांपुर

Kalan/Shahjahanpur : कलान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।जिसमें नगर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं गणमान्य ने नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में देश भक्ति की शक्ति,गुजरात मॉडल,ग्लोबल विजन,कलम,कविता एवं युवा नमो जीवन एक खोज आदि पर वक्तव्य भी दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी डॉ विनय शर्मा द्वारा पीएम मोदी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को अनेक जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में डॉ विनय शर्मा,ब्लाक प्रमुख पति राहुल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता,हरिनारायण गुप्ता,आदित्य हनी सिंह रामकुमार गुप्ता (मीठे),दिनेश गुप्ता,सौरभ कश्यप,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,महामंत्री सुगम सक्सेना, भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्रा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह,मंडल महामंत्री सुधा मिश्रा, विकास कश्यप पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सत्येंद्र सहाय,सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यशपाल वर्मा बने अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष :
यशपाल वर्मा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए।स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में प्रधान संगठन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन बिपिन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष गुड्डू वर्मा जिला सचिव नवीन अवस्थी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अमित दीक्षित को मंडल सचिव,

श्यामपाल यादव जिला उपाध्यक्ष, सुनील यादव जिला सचिव, सोनपाल सिंह ब्लॉक प्रभारी,कमल हसन, राजू वर्मा, नेत्रपाल, उदेश यादव,रामनरेश उपाध्यक्ष,रामनरेश कश्यप, महामंत्री,अनमोल गुप्ता, रनवीर,महावीर यादव,जितेंद्र मंत्री तथा आशीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यशपाल वर्मा के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के मनोनीत किए जाने पर सभी प्रधानों ने हर्ष व्यक्त किया है।