कानपुर : डीएम नेहा शर्मा ने जनपद के गेंहू क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर/बीपी टीम। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा जनपद के गेंहू क्रय केंद्रों का किया जा रहा है निरीक्षण। उन्होंने नौबस्ता गल्ला मंडी में बनाए गए गेंहू क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण। क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। पहले से ही किसानों से सम्पर्क करने के दिये निर्देश। मंडी में दो क्रय केंद्र यू.पी.एस.एस. एक क्रय केंद्र पी.सी.यू. तथा एक गेंहू क्रय केंद्र आर.एफ.सी. का खुला है।

केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। तत्पश्चात मझावन स्थित पीसीएम के गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में काफी अव्यवस्था पर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान गोदाम में काफी गन्दगी मिली तथा केंद्र परिसर में भी गन्दगी मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए आज शाम तक सफाई कर फोटो भेजने के दिये निर्देश।

यह भी पढ़ें…