कानपुर : समुदाय विशेष से तंग आकर बजरंग दल कार्यकर्ता ने लिखा घर बिकाऊ है, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Local news उत्तर प्रदेश कानपुर ट्रेंडिंग

कानपुर:बीपी प्रतिनिधि। शहर में एक बजरंग दल कार्यकर्ता और उसका परिवार समुदाय विशेष से परेशान है। बुधवार को उसने घर के बाहर पोस्टर लगाकर लिखा,’ मकान बिकाऊ है’। साथ ही पुलिस से शिकायत की। उसने पत्रकारों को बताया कि उसे मुस्लिम समाज के लोग परेशान कर रहे हैं। मैं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। इस वजह से वो परिवार सहित पलायन करने को मजबूर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना गुजैनी के मदनपुर गांव की है। यहां बजरंग दल कार्यकर्ता रितिक कुमार अपने पूरे परिवार के साथ रहता। रितिक का जिस जगह पर मकान है उसके चारों तरफ अल्पसंख्यकों के घर हैं। रितिक और उनकी मां का आरोप है कि इलाके के लोगों ने बेटे को बजरंग दल छोड़ने की धमकी दी है। साथ ही यह भी कहा है कि मकान बेचकर यहां से चले जाएं। नहीं तो उनके लिए खतरा हो जाएगा।

जिसके बाद पूरे परिवार में दहशत है। वही पीड़ित परिवार ने गुजैनी थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा रजिस्टर करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी होते ही बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी रितिक के घर पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से रितिक और उसके परिवार को कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।