कानपुर : शहर को विश्व मानचित्र पर लाने वाली संस्थाओं को ‘कानपुर टूरिस्म अवार्ड’ सौंपे

Local news उत्तर प्रदेश कानपुर ट्रेंडिंग

कानपुर, बीपी प्रतिनिधि। यूपी की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले कानपुर में तमाम ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल बसे हुए हैं। प्राचीन मंदिरों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों और स्वतंत्रा संग्राम की यादों को समेटे कानपुर अब टूरिज़्म के क्षेत्र में भी हब बनता जा रहा है।

सरकार और प्रशासन के सहयोग से कानपुर में टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए अलग अलग क्षेत्रों से कई लोगों ने सराहनीय प्रयास किये। और शहर को एक अलग पहचान दिलाई, जिसके चलते ब्रह्मावर्त बुंदेलखंड टूरिज़्म कॉरपोरेशन की ओर से टूरिज्म के क्षेत्र में कानपुर शहर को हब बनाने में योगदान करने वाले विशिष्टजनों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘KANPUR TOURISM AWARDS-2022’ का आयोजन मर्चेंट चैम्बर हॉल में किया गया।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के संग सांसद सत्यदेव पचौरी, वरिष्ठ अतिथि डॉ प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथियों ने टूरिज़्म को बढ़ावा देकर शहर को पहचान दिलाने के लिए विशिष्ट जनों का धन्यवाद देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कानपुर की विशेषताओं को गिनाते हुए सभी विशिष्टजनों को जमकर सराहा। वहीं संस्था को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देकर संस्था की हौसला अफज़ाई की। कार्यक्रम का आयोजन शिखा शुक्ला और पंकज श्रीवास्तव ने किया