‘‘मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत एवं हिंसा भारत छोड़ों‘‘ के स्लोगन के साथ कांग्रेस ने आजादी की गौरव पदयात्रा श्रृंखला का किया शुभारम्भ

कानपुर

कानपुर/बीपी प्रतिनिधि। भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75वीें वर्षगांठ के पावन अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी तत्वाधान में 9 अगस्त क्रान्ति दिवस से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक मनाये जाने वाले परम्परागत सप्ताह व्यापी समारोह के अन्तर्गत आज अग्रेंजों भारत छोड़ो दिवस की स्मृति में आजादी की गौरव पदयात्रा श्रृंखला का शुभारम्भ ‘‘मंहगाई, बेरोजगारी, नफरत एवं हिंसा भारत छोड़ों‘‘ के स्लोगन के साथ शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के नेतृत्व में सर्वधर्म चैक, दर्शनपुरवा से प्रारम्भ हुआ।

पदयात्रा बम्बा रोड, गुरू गोविन्द सिंह चैक, कौशलपुरी, गुरू नानक विद्यालय व सुन्दर नगर होते हुये लालपत नगर स्थित लाला लाजपत राय प्रतिमा के समीप समाप्त हुई। जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। पदयात्रा में जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन व स्थानीय नागरिक शामिल हुये, वहीं पदयात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं व फूल वर्षा करके भव्य स्वागत भी किया गया।

पदयात्रा की समाप्ति पर शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुये भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में देश की आजादी के लिये अपने सर्वश्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्रामियों एवं अमर शहीदों को श्रृद्धा-सुमन समर्पित करते हुये यह भी कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, नफरत एवं हिंसा का प्रयोजित दौर परिलक्षित है, उसे मिटाने के लिये प्रत्येक भारतवासी को देश की आजादी के लड़ाई के तर्ज पर संगठित शक्ति का सृजन करना होगा।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से सर्वश्री पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी, बार काउंसिल उपाध्यक्ष अंकज मिश्र, दिलीप शुक्ला, लल्लन अवस्थी, पदम मोहन मिश्रा, राजेश सिंह, नागेन्द्र यादव, सरिता सेंगर, पवन गुप्ता, अम्बरीश सिंह गौर, पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर, कमल जायसवाल, नीरज तिवारी, सुधीर सोनकर, हाजी अफजाल, दीपक धवन, के0जी0 गुप्ता, श्याम देव सिंह, डा0 आर0के0 जगत, हाजी इम्तियाज रईस, पी0एल0 बिनोदिया, जावेद जमील उस्मानी, सन्तोष गुप्ता, सतीश वाल्मीकि, जितेन्द्र ब्रम्ह, हिमांशु मिश्रा, अनुज बाजपेई, अनूप श्रीवास्तव, इदरीश अहमद, मेराज, सुशील मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र सिंह, वी0के0 सिंह, हरीश गुप्ता, राज कुमार मिश्रा, अजय त्रिपाठी, अतुल शर्मा, नमिता कनौजिया, राज लक्ष्मी सिंह आदि सम्मिलित थे।