कानपुर : एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना

Politics उत्तर प्रदेश

कानपुर/बीपी प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश में कल एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर कानपुर में भी प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कानपुर-फतेहपुर सीट के लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम चार बजे तक चलेगा।

मतदान बैलेट पेपर से किया जाएगा। चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। शुक्रवार को कानपुर में सरसैया घाट वेयरहाउस से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार मतदानकर्मी मौजूद रहेंगे। पार्टियों को कड़ी सुरक्षा में बूथ तक पहुंचाया जा रहा है। यह जानकारी एडीएम फाइनेंस दयानंद प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि कानपुर में 12 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कानपुर में निगरानी के लिए 12 स्टैटिक और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आज सरसैया घाट स्थित कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सभी 12 पोलिंग सेंटर से टीम को भारी सुरक्षा के साथ रवाना किया गया है। कानपुर में कुल 12 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसमें नगर निगम तहसील और 10 ब्लॉक कार्यालय हैं, जिनमें कल मतदान होना है।

इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान पूरा करने के बाद मतदान पेटियों को फतेहपुर ले जाया जाएगा। फतेहपुर स्ट्रॉन्ग रूम में मतपेटियों को रखा जाएगा। कानपुर में होने वाले मतदान में एक हजार 605 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 958 पुरुष और 646 महिलाएं हैं। 107 निरक्षर मतदाता भी मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें…