कानपुर : चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के टिकट तय

Politics उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर/चुनाव डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिसमें 50 महिलाएं सम्मिलित हैं। सूची जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने प्रयास किया है कि पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले संघर्षशील प्रत्याशी को वरीयता दी जाए।

इसी कड़ी में कानपुर से किदवई नगर विधानसभा के लिए अजय कपूर, आर्यनगर विधानसभा के लिए प्रमोद जायसवाल, कैंट विधानसभा सीट के लिए सोहेल अख्तर अंसारी, बिल्हौर सुरक्षित से उषा रानी कोरी और महाराजपुर विधानसभा सीट के लिए कनिष्क पांडे को उम्मीदवार घोषित किया है।

अजय कपूर
प्रमोद जायसवाल।
सोहेल अख्तर अंसारी।
कनिष्क पांडे।
उषा रानी कोरी।

यह भी पढ़ें…