सुचेतना समाज संस्था ने रैली निकाल अमृत महोत्सव के लिए जागरूक किया

उत्तर प्रदेश

बंडा/शाहजहांपुर/चंद्रकांत दीक्षित। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सामाजिक संस्थाएं भी गांव गांव जाकर रैली के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है। सुचेतना समाज सेवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं ने गांव जमुनिया खानपुर व सिसोरा सिसोरी में अमृत महोत्सव के तहत रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

रैली में शामिल बच्चें, महिलाऐं अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए गांव की हर गली में घूमे। रैली में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। सुचेतना समाज सेवा संस्था की नेहा ने ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा तिरंगा हमारे देश की पहचान है हम सभी को तिरंगे का सम्मान करना चाहिए। नेहा ने बताया सिसोरा‌ सिसोरी और जमुनिया खानपुर में संस्था की ओर से तिरंगे वितरित किए गए हैं रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के में शामिल होने के लिए अपील कर रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े प्यार धूमधाम से मनाने के लिए सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम का हिस्सा बनें। इस अवसर पर समीर अंसारी, ग्राम प्रधान शिवदास, अनीता देवी, मानसी, सर्वेश कुमार, लोगों ने अपनी सहभागिता दी।