उन्नाव : सिरफिरे शराबी ने नशे की हालत में अपनी ही गाय को कुल्हाड़ी से काट डाला

Local news उत्तर प्रदेश उन्नाव

असोहा, उन्नाव/अशोक तिवारी। शराब एक एक ऐसी चीज है जिसको पीकर नशेबाज कभी-कभी क्रूरता की हदें पार कर जाता है। इसका उदाहरण गत देर रात मौरावां थाना के गांव नरीचक में देखने को मिला, जहां एक अधेड़ नशेबाज ने देर रात अपनी ही गाय को गुस्से में आकर पेड़ में बांधकर बेरहमी से काट डाला।

नशेबाज यहीं नहीं रुका, बल्कि गांव के जो लोग गाय को बचाने के लिए दौड़े उसने उन्हें भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव नरीचक में संकठा कहार का पुत्र ओमप्रकाश रहता है। उसकी एक गाय इस समय छुट्टा रहती है। वह जंगल न जाकर गांव में ही घूमती रहती है। इस पर गांव के लोगों ने ओमप्रकाश को कई बार उलाहना दिया। इस पर ओमप्रकाश गाय को लेकर गुस्से से लाल हो गया।

गांव वालों के अनुसार देर रात गाय जब आराम से बैठी थी तो ओमप्रकाश ने उसे रस्सी से पेड़ में कसकर बांध दिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसको काट डाला। यह देखकर जब लोगों ने उससे ऐसा करने से मना किया तो वह कुल्हाड़ी लेकर गांव वालों को मारने के लिए दौड़ पड़ा। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

इस पर मौरावां थाना प्रभारी सुधीर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर थाने ले गए। पुलिस ने मृत गाय का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार जिस समय ओमप्रकाश को मय कुल्हाड़ी गिरफ्तार किया गया तब वह शराब के नशे में धुत था। हत्यारे को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजा जायेगा। यह जानकारी मौरावां पुलिस ने दी।

यह भी पढ़ें…