यूपी चुनाव 2022 : बसपा ने पांचवें चरण के 61 प्रत्याशियों की जारी की सूची

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : बसपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 61 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे सर्वाधिक मुस्लिम प्रत्याशी उतारने वाली बसपा ने पांचवें चरण में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों पर दांव लगाया है।

61 उम्मीदवारों में जहां 21 ब्राह्मण हैं वहीं 15 अनुसूचित जाति और नौ मुस्लिम समाज मैदान में उतारे गए हैं। सिराथू सीट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुकाबला करने के लिए संतोष कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। अयोध्या सीट से पिछड़े वर्ग के रवि प्रकाश मौर्या चुनाव लड़ेंगे। कुंडा सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी मोहम्मद फहीम को उतारा है।