यूपी : स्टीकरों और तिरंगे से सजेंगी रोडवेज बसें, परिवहन विभाग के जीएम ने जारी किये आदेश

उत्तर प्रदेश कानपुर ट्रेंडिंग

कानपुर/ बीपी प्रतिनिधि। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रही है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी तैयारी की है। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेशभर की रोडवेज बसों में तिरंगे झंडे और स्टीकर लगाए जाएंगे।

बस स्टैंडों को भी सजाया जाएगा। परिवहन विभाग के जीएम आईआर मनोज पुंडीर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत ये अभियान प्रदेश भर में चलाया जाएगा। रोडवेज की सभी बसों में तिरंगे स्टीकर और झंडे लगाए जाएंगे। साथ ही अनुबंधित बसों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

कानपुर, लखनऊ, आगरा सहित यूपी रोडवेज के कुल 25 क्षेत्रों (इनमें दो कार्यशालाएं) को 12 हजार चार सौ स्टीकरर्स भेजे जाने शुरू हो गए हैं। अब इन्हें बसों पर लगाया जाएगा।