बिहार के आधा दर्जन किसान व दो किसान समूह राष्ट्रपति के हाथों होेगें पुरस्कृत

बक्सर

-जीनोम सेवियर पुरस्कार के लिए चयनित किसान बीएयू से है जुड़े

डेस्क/विक्रांतः बिहार के आधा दर्जन किसानों व दो किसान समूह को जीनोम सेवियर पुरस्कार प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है।चयनित किसानों में सासाराम के दिलीप कुमार सिंह, रोहतास के अर्जुन सिंह,जमुई के अर्जुन मंडल एवं मुगेंर के सत्यदेव सिंह आदि शामिल है।

पुरस्कार के लिए चुने गए चार किसान एवं दो समूह बिहार कृषि विश्वविद्यालय से सीधे जुड़े हुए है। चयनित किसानों को आज भारत की राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार से नवाजा जाएगा।सभी किसान नई दिल्ली स्थित आईसीएआर-पीयूएसआर पहुंच चुके है।

इसकी जानकारी बिहार कृषि विश्वविद्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी डा.राजेश कुमार ने देते हुए बताया कि चार किसान व दोनों किसान समूह विश्वविद्यालय से जुड़े है।