Bettiah : हॉलैंड से आए आर्य अतिथियों का भव्य स्वागत

बेतिया

Awadhesh Kumar Sharma: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज आर्य समाज मंदिर पहुंचे हालैंड से आए, आर्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। हॉलैंड के वैदिक प्रचारक मंडल में अंशिला रेवती, चंद्रावती देवी, भास्कर रेवती, चंद्र प्रसाद बनवारी, रघुवर देई, भद्रदृष्यान रेवती एवं लीलावती कुल 07 विदेशी अतिथियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर यहां की कृषि, सभ्यता एवं भारतीय संस्कृति का अवलोकन किया।उन्होंने भारतीय संस्कृति की भूरि भूरि प्रशंसा किया।

उन लोगों के पूर्वजों के आर्य समाज मंदिर नरकटियागंज में स्थापित नल और आर्य समाज मंदिर के सहयोग को काफी नजदीक से देखा। आर्य समाज मंदिर ने उन्हे वैदिक स्मृति चिन्ह, पुस्तक एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, मंत्री राजेश कुमार आर्य, प्रवक्ता अमरेश कुमार आर्य, पुजारी प्रसाद आर्य, महादेव प्रसाद आर्य, शत्रुघ्न सिंह, सुधीर आर्य, महेश आर्य, विवेक, अमर एवं प्रशांत कुमार वअन्य उपस्थित रहे।