केंद्र की सरकार आठ साल बेमिसाल के तहत राज्यसभा सांसद ने बगहा में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बगहा

बगहा/प्रतिनिधि : पश्चिम चंपारण के मधुबनी प्रखंड स्थित रा. उत्क्रमित मध्य विधालय दौनहा परिसर मे रविवार को केंद्र की सरकार आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम की तहत राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे तथा भारतीय जनता पार्टी के बगहा विधायक राम सिंह ने सयुक्त रूप से बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।

तथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री दुबे ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के प्रति बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। इनका नाम युगों युगों तक देश कभी नहीं भूल सकता। श्री दुबे ने कहा कि केंद्र की सरकार ने देश के लोगों को उजवाला योजना, जनधन योजना गरीब कल्याण अनपूर्णा योजना जैसी हितकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों समाजसेवियों तथा कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।

वही बगहा विधायक राम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बिहार तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर अफरोज आलम, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू सिंह, हरेंद्र प्रताप राव, मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल जयसवाल, मधुबनी प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह चंदेल, पिछडा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, संजीव सिंह, भोला सिंह, दौनहा मुखिया राम शंकर, बी पी सिंह यादव समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।