बगहा के प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू के अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हुए सम्मानित

बगहा

बगहा/प्रतिनिधि : वैश्विक परिप्रेक्ष्य में राम और रामायण के स्वरूप अंतर्गत भारत – नेपाल के बनते-बिगड़ते राजनैतिक सम्बन्ध पर त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के स्मृति सभागार में10-11 जून के आयोजित दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में ‘स्मृति चिह्न’ से प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी को सम्मान मिला हैं। इसकी जानकारी प्रो. तिवारी ने दी है। बताया कि त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमाडू के हिन्दी विभाग, साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली, भारतीय दूतावास नेपाल द्वारा इस आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र और रूद्राक्ष का माला देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान त्रिभुवन विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.डाॅ. संजीता बर्मा, प्रो. डाॅ. श्वेता दीप्ति, काठमांडू के प्रख्यात साहित्यकार गोपाल अश्क, साहित्यकार ऋषभदेव घिमरे साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली, के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव प्रो. डाॅ सुमन रानी के कर कमलों से प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि प्रो०अरविंद नाथ तिवारी बगहा के पीयूएसटी महिला कालेज में इतिहास विभाग में विभागाध्यक्ष हैं। इनको राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगभग तीन दर्जन से ज्यादा सम्मान प्रात हो चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के वीरभाषा हिन्दी साहित्य पीठ, मुरादाबाद,से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य ज्ञानाक्षर सम्मान, वर्ष 21मार्च2021, जानकी देवी मेमोरियल काॅलेज दिल्ली विश्वविद्यालय एवं

साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वर्ष 30-31अक्टूबर 2021 को, अंतरराष्ट्रीय सम्मान, के.बी.हिन्दी सेवा न्यास, बिसौली, बदायूं उत्तर प्रदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान, वर्ष 28 नवम्बर 2021, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव पर भोपाल से हिंदी राष्ट्रीयता में सम्मान मिल चुका है।, इनके सम्मानित प्राप्त होने पर बीबीएन कालेज के प्राचार्य प्रो. डाॅ. सुबोध कुमार बर्मा, जीएमएच पी कालेज के प्राचार्य , प्रो. हरिशंकर सिंह, प्रो. ब्रजकिशोर श्रीवास्तव, प्रो. अखतर हुसैन, अधिवक्ता नर्मदेश्वर भारती, संजय कुमार श्रीवास्तव, पत्रकार जेपी श्रीवास्तव अनंत कुमार, पत्रकार इजरायल अंसारी,सुशील कुमार मिश्रा, ठाकुर संजय कुमार द्विवेदी, निर्भय कुमार,भाष्कर दिवाकर