बक्सर : पुराने शाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रथम सांसद डुमरांव महाराजा की प्रतिमा लगाने को निर्माण कार्य शुरू

Local news बक्सर बिहार

बक्सर/विक्रांत। प्रशासन द्वारा भवन निर्माण विभाग को देश के प्रथम सांसद व डुमरांव के पूर्व महाराजा स्व.कमल नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनुमंडल कार्यालय के प्रांगण में जमीन उपलब्ध करा दी गई है।

जमीन उपलब्ध कराए जाने के साथ ही पुराने शाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रथम सांसद रहे चुके व डुमरांव के पूर्व महाराजा स्वर्गीय कमल नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा निर्माण को लेकर भवन निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य जोरशोर के साथ शुरू कर दी है। करीब 19 लाख की लागत से स्थापित होने वाले प्रतिमा की स्थापना को लेकर निर्माण कार्य के लिए भवन निर्माण विभाग को आगामी 10 जनवरी तक पूरा कर लिए जाने की समय सीमा तय की गई है। इस आशय की पुष्टि अनुमंडलाधिकारी कुमार पंकज ने भी की है।

बता दें, पुराने शाहाबाद संसदीय क्षेत्र से देश के प्रथम सांसद के नाते राज्य सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. कमल नारायण सिंह के निधन के उपरांत उनके श्राद्धकर्म के मौंके पर शिरकत किया था। श्राद्धकर्म के मौंके पर भोजपुर कोठी पंहुचने के दरम्यान नागरिको द्वारा स्व. कमल सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की गई थी। नागरिकों की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा उनकी आदमकद प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की गई थी।

बाद में राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में शाहाबाद संसदीय क्षेत्र से देश के प्रथम सांसद व डुमरांव महाराजा की प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। डुमरांव महाराजा कमल नारायण सिंह का निधन गत 5 जनवरी, 2020 को उनके निवास स्थान डुमरांव स्थित भोजपुरी कोठी पर हुआ था। डुमरांव के पूर्व महाराजा स्व. कमल नारायण सिंह इस क्षेत्र का दो बार बर्ष 1952 एवं 1957 में सांसद के रूप में नेतृत्व कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें…