Champaran : दुर्गा पूजा में बैठी है एक साथ 251 श्रद्धालु महिलाएं, वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज रहा है इलाका

पूर्वी चंपारण बिहार

Harsiddhi, Bipin Kumar Chaubey : हरसिद्धि प्रखंड गायघाट के प्रसिद्ध भगवती मंदिर के समीप आयोजित दुर्गा पूजा में करीब 251 श्रद्धालु महिलाए एक साथ पूजा पर बैठी हुई है। पूजा समिति के अध्यक्ष स्वामी वीरा यादव ने बताया कि करीब 35 वर्षो से यहां हर्षोल्लास पूर्वक मूर्ति स्थापित कर पूजा किया जाता है। इलाके से सभी लोगो का पूजा में भरपूर सहयोग रहता है। वही पूजा के संस्थापक पुजारी पंडित ललन उपाध्याय ने बताया कि गायघाट देवी मंदिर में माथा टेकने से सभी भक्तो की झोली भर जाती है।

कभी कोई खाली हाथ नही लौटता है। यहा तकरीबन सालो भर श्रद्धालु भक्त अष्टयाम कराते रहते है। पूजा समिति में जितेंद्र सहनी, अभय यादव, दिलीप सहनी, मुना शुक्ला, उमेश पासवान सहित अनेक का योगदान सराहनीय है।