डुमरांव में राजद कार्यकर्ताओं ने ठंड से बचाव के लिए गरीबों के बीच बांटे कंबल

Local news बक्सर बिहार

बक्सर/विक्रांत। डुमरांव नगर के सफाखाना रोड स्थित राजद कार्यालय के प्रांगण में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा हरेेक साल की भांति इस साल भी करीब पांच सौ गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। हाड़ कपाने वाली कड़ाके की ठंड के बीच कंबल पाने के लिए गरीब महिला व पुरूष सदस्यों की भीड़ उमड़ी रही।

कंबल का वितरण राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह यादव के नेतृत्व में समाजसेवी दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, प्रदीप शरण श्रीवास्तव, राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां, बिनोद मास्टर, राजकुमार यादव, राजेश कुमार, उपेन्द्र सिंह, संजय यादव एवं संतोष कुमार के हाथांे किया गया। मौंके पर अन्य कई लोग मौजूद थे।

इस मौके पर प्रदेश राजद के पूर्व महासचिव अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि गरीबों के ठंड से बचाव के लिए राजद के सौजन्य से लगातार चार साल से कंबल का वितरण किया जाता है। गरीबों के कल्याणार्थ राजद के कार्यकर्ता सहित सहयोगी साथी हर समय तैयार रहते है। वहीं समाजसेवी दशरथ प्रसाद विद्यार्थी, प्रदीप शरण श्रीवास्तव, बिनोद मास्टर ने राजद कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कोई बड़ा धर्म व मजहब नहीं है।

यह भी पढ़ें…