छठ पूजा के लिए बागमती नदी में घाट बनाने गया युवक नदी में स्नान करने के दौरान हुआ लापता, चर्चा मगरमच्छ द्वारा निगल जाने की

मुजफ्फरपुर

एसडीआरएफ की टीम कर रही शव की तलाश

Muzaffarpur/Befoteprint: जिले के कटरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी रत्नेश शर्मा का लगभग 25वर्षीय पुत्र श्रवण शर्मा की मृत्यु बागमती नदी में डुबने से हो जाने की खबर मिल रही है। मृतक के पिता रत्नेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका पुत्र आज दिन के लगभग 11बजे छठ का घाट बनाने के लिए नदी में गया था। उसी क्रम में वह तैरने के लिए नदी में उतरा।तैरने के क्रम मेंही उसकी डूबने से मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शी नीरज कुमार ने जानकारी देते कहा कि वे लोग घाट बनाने के लिए नदी किनारे गये थे। उसी क्रम में श्रवण शर्मा, प्रिंस कुमार व बाबुल कुमार नदी में तैरकर दूसरे किनारे पर चला गया। वहां पहूंचकर कुछ समय रुकने के पश्चात प्रिंस कुमार व श्रवण शर्मा पुनः धारा को पार करने लगा। उसी क्रम में प्रिंस शर्मा किसी तरह नदी पार गया जबकि श्रवण कुमार बीच धारा में फस गया। जिसमे डुबने से उसकी मौत हो गयी।

वही उन लोगों द्वारा प्रिंस को बचा लिया गया। शोर मचाने के बाद भी मगरमच्छ के भय से कोई भी व्यक्ति बचाव के लिए नदी में नही गया. क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि मगरमच्छ ने श्रवण को अपना शिकार बना लिया होगा। इस घटना से नदी में छठ व्रत करने वाले लोगों में भय व दहशत व्याप्त हो गया है। गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व बागमती नदी में मगरमच्छ को देखा गया था। तब से मछुआरा मगरमच्छ के भय से मछली मारने के लिए नदी में नही उतरते है। वही किसान भी अपने पशु को पानी पिलाने के लिए नदी में नही ले जाते है। इस घटना से ग्रामीणों में भय व दहशत व्याप्त है।

घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी, कटरा मनोज प्रसाद ने एस डी आर एफ के टीम को शव की खोजबीन करने के लिए लगा दिया है। घटना की सूचना पाकर दारोगा गौतम कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। देर शाम तक शव नही मिला है। मृतक के पिता व माता का रो-रो कर बुरा हाल ह। मृतक का दिसंबर महीना के अगहन विवाह पंचमी को विवाह होना था.श। वह एक सप्ताह पूर्व नागपुर से छठ पर्व मनाने के लिए गांव आया था। वभ नागपुर में कारपेंटर का काम करता था.