नालंदा: गृह विभाग के तय मानकों के हिसाब से दिये जा रहे हैं रामनवमीं शोभायात्रा जुलूस के लाइसेंस 

नालंदा

बिहारशरीफ/ अविनाश पांडेय: नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा है कि गृह विभाग के तय मानकों के हिसाब से ही रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस के लिए लाइसेंस दिए जा रहे हैं अभी तक नालंदा जिले में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन के पास सात आवेदन आए हैं। दोनों वरीय अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं है।

जिला प्रशासन रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस के लिए लाइसेंस निर्गत कर रहा है। लाइसेंस के लिए जिस तरह की नियमावली बनाई गई है, उसका पालन संबंधित संगठन करते हैं तो  लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम ने बताया कि नालंदा जिला में कुल 2365 भूतों की जांच कराया गया है जिसमें 246 बुधवार वैसे हैं जिनकी मरमती कराई जा रही है।

आसान लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी बूथों पर जल,  प्रकाश के अलावा शेड की व्यवस्था मुकम्मल तरीके से की जा रही है। निर्धारात्मक कार्रवाई में अभी तक 7868 लोगों पर 107 के तहत कार्रवाई करते हुए बंध पत्र भरवारा गया है। जबकि 255 पर 110 की कार्रवाई की गई है। क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत 158 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नालंदा जिले में 1 जून को लोकसभा चुनाव संभावित है। इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा नॉमिनेशन से संबंधित जानकारी के लिए एक प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक लाइसेंस में 200 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति प्रदान की जा रही है। जिसमें 10 प्रतिशत वॉलिंटियर की संख्या होगी।

संबंधित वॉलिंटियर को जुलूस पर नियंत्रण रखना होगा। रामनवमी के जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा किसी तरह का हथियार लाठी डंडा, तलवार के साथ जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट कर दिया गया कि जिला प्रशासन रामनवमी शोभा यात्रा से संबंधित लाइसेंस निर्गत करने के लिए वचनबद्ध है।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस की लाइसेंस पर कहीं से कोई प्रतिबंध नहीं है। प्रशासन इस पर रोक नहीं लग रहा है। वशर्ते की जो शर्तें रखी गई है उनका पालन हो। कहां की रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस में अगर अत्यधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं तो इसके लिए संबंधित संगठन सेक्टर वाइज लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जिसमें सबसे अहम भागीदारी संबंधित संगठन में शामिल वॉलिंटियर की होगी। एसपी ने कहा कि पुलिस किसी को परेशान नहीं करती है। हम लोग लगातार बातचीत कर रहे हैं कि जिला में जुलूस निकले। अगर कोई संगठन नहीं निकलना चाहता है तो यह उनकी मर्जी हो सकती है।