नालंदा:भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, लिए गये की निर्णय

नालंदा

Biharsharif/Avinash pandey : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति नालंदा की बैठक रविवार को इस्लामपुर टाउन हॉल में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा मिथलेश तिवारी पूर्व विधायक ने बैठक लिया। विस्तार पूर्वक संगठन पर बोले और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना है,उन्होंने देश मैं केंद्र द्वारा चल रहे विकास योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक रखा, भाजपा को मजबूत करना और बूथ कमिटी बनाने और सभी बूथ पर पन्ना प्रमुख बना लेने की बात कही।

श्री ने तिवारी कहा कि इस बार नालंदा में भाजपा चुनाव लड़ेगा। इस लिए आप सभी प्रमुख कार्यकर्ता है,नालंदा में इस बार नीतीश कुमार को लोकसभा में हराना है। बैठक में विधायक डॉक्टर सुनील कुमार, जिला प्रभारी नवीन केशरी,लोकसभा प्रभारी कुमार राघवेंद्र, लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार,अर्जुन विश्वकर्मा,रवि शंकर,कौशलेंद्र कुमार,बीरेंद्र गोप, अविनाश कुमार,राजेश्वर सिंह,रीना कुमारी,रामोतार प्रसाद,अचल सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष,

जिला मंत्री,मंडल अध्यक्ष,और सभी जिला कार्यसमिति सदस्य गन उपस्थित हुए। अंत में सुधीर कुमार ने बैठक में आए हुए सभी नेताओं और सभी जिला के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष ,मोर्चा अध्यक्ष सभी को धन्यवाद दिया,और जय भाजपा जय नालंदा सबका साथ सबका विकास,सबका प्रयास सबका विश्वास के साथ नालंदा में कमल खिलाना है।