नालंदा: भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

नालंदा

Biharsharif/Avinash pandey : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो गई यह बैठक नालंदा जिले के बेन मंडल और नगर पंचायत मंडल कार्य समिति द्वारा किया गया बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार और सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया उपस्थित थे। इस मौके पर लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के अभियान को और तेज करना है।

उन्होंने कहा कि 30 मई से अगले 30 जून तक भाजपा के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता भाग ले और घर-घर जाकर 9 साल बेमिसाल कार्यों की जानकारी जनता जनार्दन को दें। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाना है। इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। बिहार के विकास कार्यों की बारे में जनता को बताएं। 2024 में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना हैं।

इसके लिए संकल्प के साथ उन्हें 2024 में विजय दिलाना और पुनः भारत को विश्व गुरु के पद पर ले जाना है। इस मौके पररीना कुमारी,महामंत्री भाजपा नालंदा नगर पंचायत प्रभारी रवि राज मंत्री भाजपा नालंदा महेंद्र प्रसाद सिंह यादव किसान मोर्चा अध्यक्ष नालंदा पंकज कुमार नीतीश कुमार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार नीतीश कुमार महामंत्री नालंदा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जी एवं दोनों मंडल के मंडल प्रभारी मंडल पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।