नालंदा : पुलिस ने बरामद की 299 बोतल अंग्रेजी शराब, बोलेरो को किया जब्त, चकमा देकर तस्कर हुए फरार

Local news बिहार बिहारशरीफ

बिहारशरीफ/अविनाश पांडेय। शराब तस्करी को लेकर इससे जुड़े तस्कर चालाकी आजमाते रहते हैं। हालांकि इनकी चलाकी पुलिस के आगे आए दिन फेल भी होते रहती है। शुक्रवार को राजगीर थाना पुलिस ने एक ऐसी ही चालाकी का भंडाफोड़ करते हुए एक बोलेरो गाड़ी से 299 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया।

शराब तस्कर एक बोलेरो गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की ढुलाई कर रहे थे। राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार वाहन चेकिंग अभियान में जुटे थे। उनकी नजर बोलेरो गाड़ी के फर्जी नंबर प्लेट पर गई। शक होने पर उसे रोका गया तो वह और तेजी से भागने लगा।

पुलिस ने खदेड़ कर उक्त वाहन को पकड़ लिया। वाहन से 299 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उक्त बोलेरो गाड़ी से कई फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन के सही मालिक की तलाश कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व भी इसी तरह का एक मामला राजगीर थाना पुलिस के संज्ञान में आया था। पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट लगे बोलेरो गाड़ी को जब्त किया था, जिससे शराब की कई कार्टन बरामद की गई थी। इस मामले में दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार किए गए थे।

यह भी पढ़ें…