नवादा : जदयू का स्वैक्षिक सहयोग राशि कार्यक्रम शुरू

Politics नवादा बिहार

नवादा/पंकज कुमार सिन्हा। जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागीव की अध्यक्षता में शनिवार 22 जनवरी को स्वैच्छिक सहयोग राशि कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस दौरान सलमान रागीव ने कहा कि जनता दल (यू) राज्य के सतत विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

हमारी पार्टी का नारा है न्याय के साथ विकास, सबका विकास, समावेशी विकास, सभी वर्गों का विकास, सभी क्षेत्रों का विकास। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 वर्षों से लगातार राज्य की जनता के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसका परिणाम स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री बिहार को विकसित बिहार बनाने के लिए कठोर निर्णय तथा निरंतर प्रयास कर रहे हैं। हम जनता दल यू के सभी साथियों को इस बात का गर्व है कि हमारे जुझारू तथा कर्मठ नेता की दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि हमारा राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। संगठन को चलाने के लिए आर्थिक सहयोग जरूरी है।

हमारी पार्टी राजनीतिक सहयोग राशि संग्रह कर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को प्रचार प्रसार कर ग्रामीण क्षेत्रों में जागृति पैदा किया जाएगा। नवादा जिला जनता दल यू के 25 साथियों ने 10 – 10 हजार रुपए के चेक के माध्यम से पार्टी कोष में सहयोग राशि प्रदान किया।

यह भी पढ़ें…

अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को विनय यादव, संजय कुमर यादव, मो. इजहार रवानी, मुकेश विद्यार्थी, संजय साव, नारायण मोहन स्वामी, संजय यदुनंदन प्रसाद, मनोहर पासवान, जितेंद्र कुमार, रवि शंकर शास्त्री, राज किशोर प्रसाद, अफरोजा खातून, रामबालक चौहान, पिंकी भारती, पवन कुमार, हीरालाल साहव, चंद्रिका प्रसाद, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद फिरोज आलम, मोहिन उद्दीन, चुन्नू सिंह उर्फ चुन्नू बाबू, राजेंद्र प्रसाद मुखिया, अजमल कादरी ने स्वेच्छा से पार्टी को सहयोग किया है। यह आयोजन कार्यक्रम के प्रभारी वीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना, जिला संगठन प्रभारी डॉ. विपिन कुमार यादव एवं जिला महासचिव जयशंकर चंद्रवंशी की देखरेख में किया गया।