उदय यादव बने जिला राजद के नए अध्यक्ष, कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नवादा

नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) मुखिया उदय यादव जिला राजद के अध्यक्ष बनाए गए हैं। मंगलवार 25 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। उदय यादव के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, राज्य परिषद सदस्य गौतम कपूर चंद्रवंशी, पार्टी नेताओं मो. शमीमुद्दीन उर्फ़ कल्लू, महिला अध्यक्ष रेणु सिंह, चंदन चौधरी, सीताराम चौधरी, नितीन राज, कौशल राय, राजू यादव, लालु कुमार, दीपक यादव, जहांगीर अनवर, मुकेश यादव, गांधी जी, कन्हैया कुशवाहा, अभिषेक चौधरी, उदय बाला, सनोज चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि उदय यादव फिलहाल कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी को जिले में चला रहे थे। अब पूर्णरूपेण जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रधान महासचिव भी नामित किए गए हैं। मूलतः अकबरपुर प्रखंड के दिरी गांव के उमेश कुमार शर्म केजरीवालके महासचिव बनाए गए हैं। वैसे, उमेश शर्मा की पहचान नवादा नगर केजरीवाल गढ़पर मोहल्ला निवासी के रूप में भी है।

अध्यक्ष और प्रधान महासचिव पूर्व एमएलसी श्रवण कुशवाहा के खेमे के माने जाते हैं। अन्य पदों पर अब जिलाध्यक्ष के स्तर से मनोनयन होगा। दुबारा जिलाध्यक्ष बने उदय यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होगी।