अमित कुमार ने ग्रहण किया सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का निदेशक पद

पटना

पटना, बीपी डेस्क। शुक्रवार को अमित कुमार ने निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग का पदभार ग्रहण किया। श्री कुमार 2012 बैच – के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं। श्री कुमार द्वारा सर्वप्रथम विभाग के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया।

तद्पुरांत सभी प्रशाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी प्रशाखा पदाधिकारियों से उनके प्रशाखा के कार्यकलाप के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में संजय कृष्णा, उप सचिव अशोक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, रवि भूषण सहाय, उप निदेशक मुराद अली, आंतरिक वित्तीय सलाहकार विकास कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं लाल बाबू सिंह, सहायक निदेशक साथ रहे।