Breaking : पटना में वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने की गोलीबारी, 3 लोग घायल

पटना

Desk : पटना के बाढ़ बस स्टैंड में वर्चस्व को लेकर और वसूली को लेकर सोमवार की सुबह दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। घटना में 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वासुवाली निवासी राजकुमार मुखिया एवं ललन कुमार के बीच वर्चस्व को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था। इसी को लेकर दोनों तरफ से सोमवार की सुबह जमकर गोलीबारी हुई, इसमें बासुबली निवासी सौरभ कुमार सहित तीन लोग घायल हो गए।