मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० विनोदानंद झा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना

DESK : पूर्व मुख्यमंत्री स्व० विनोदानंद झा जी के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में किया गया। राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० विनोदानंद झा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधि मंत्री श्री शमीम अहमद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व० विनोदानंद झा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया।