मनोज शर्मा उपेन्द्र कुशवाहा पर कसा तंज, बोले- बिहार की राजनीति में प्रासंगिक नही रह गए है

पटना

DESK : भाजपा के पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा के उस बयान पर कि वोटकटवा की वजह से बीजेपी गोपालगंज में चुनाव जीती पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि  उपेन्द्र कुशवाहा बिहार की राजनीति में प्रासंगिक नही रह गए है। अब ना तो इनकी अपनी पार्टी रही और ना ही जदयू में इनका कोई अस्तित्व रहा है। अपनी अति महत्वकांक्षा को लेकर हर जगह अपनी मुंह की खाते है।

2020 बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े वोटकटवा बनकर उभरे थे। जब कहीं दाल नही गली तो जदयू में आकर इधर उधर घूम रहे है। जबकि गोपालगंज और मोकामा में बीजेपी ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है और गोपालगंज में तो भाजपा का अपना वोटबैंक है जिसकी वजह से जीत मिली है। किसी के बदौलत भाजपा  चुनाव नही लडती है। अपने दमखम के साथ चुनाव लड़ती है। 

श्री शर्मा ने आगे कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा का वोटकटवा वाला बयान पर उनको सोचना चाहिए 2020 के चुनाव में उनकी भूमिका क्या थी। उपेन्द्र कुशवाहा राजनीति के सबसे बड़े मौकापरस्त इंसान है। उन्हें सिर्फ अपना स्वार्थ दिखता है। उनके साथ वाले क्या करेंगे, उन्हें उससे मतलब नही होता है। भाजपा ने उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया और उन्हें सम्मान दिया था, लेकिन इतने बड़े पद को भी वो नही पचा सके तो नीतीश कुमार का दिया संसदीय बोर्ड का चेयरमैन और एमएलसी भी नही पचा पाएंगे। 

श्री शर्मा ने बड़े दावे के साथ कहा कि भाजपा गोपालगंज और मोकामा में बेहतर प्रदर्शन की है। बीजेपी गोपालगंज विधानसभा जीता है। मोकामा में भले हार हुई है लेकिन 27 सालों के बाद विरोधी दल के रूप में सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। वैसे भी भाजपा ने सात पार्टियों के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ा है। आने वाला समय भाजपा का है और भाजपा 2024 और 2025 का चुनाव आसानी से जीतेगी, इसमे कोई शक नही है।