शिवहर : ताजपुर में दो सहोदर भाई की चाकू से गोदकर हत्या, एक महिला गंभीर रूप से घायल

बिहार शिवहर

शिवहर/रविशंकर सिंह। शिवहर थाना क्षेत्र के ताजपुर वार्ड नंबर-1 परदेशिया में विवाद को लेकर दो सहोदर भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। वही एक औरत गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि दो भाई की चाकू गोदकर हत्या की गई है जिसमें एक महिला को भी कई जगह चाकू गोदने से गंभीर रूप से घायल हुई है।

पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने बताया है कि हत्या के आरोप उसके दमाद अमोद सिंह पर लगाया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई है। कल रात देर 12:00 बजे के करीब शिवहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 1 ताजपुर में 55 वर्षीय अवध किशोर सिंह|

तथा उसके सहोदर भाई अरुण कुमार सिंह को तथा मीना देवी पति अवध किशोर सिंह को चाकू गोदकर घायल कर दिया गया था।पुलिस ने सभी घायलों को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों सहोदर भाई को मृत घोषित कर दिया।

तथा महिला को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना रात के 12 बजे की है मौके पर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, एसडीपीओ संजय कुमार पांडे, मुख्यालय डीएसपी शशि शेखर, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें…