सीतामढ़ीः सामाजिक तथा धार्मिक सद्भाव विगाडने वालों पर कडी कार्रवाई हो।

सीतामढ़ी
  • गांधी को समझने हेतू युवा वर्ग से उनके विचारों का अध्ययन करने की अपील।
  • बापू सहित देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि।
    सद्भाव हेतू जिलाध्यक्ष प्रो आनंद किशोर ने रखा उपवास।
  • सीतामढ़ी/रविशंकर सिंह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के74वें वलिदान दिवस पर बापू की संस्था जिला सर्वोदय मंडल,सीतामढी के तत्वावधान में सर्वोदय,खादी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुवह 9बजे गांधी चौक पर बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित किया तथा दिन के 11बजे दो मिनट का मौन रखा।
  • सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष डा आनन्द किशोर ने सामाजिक तथा धार्मिक सद्भाव हेतू वलिदान दिवस पर दिनभर का उपवास किया। जिला सर्वोदय मंडल के तत्वावधान में दिन के एक बजे से गांधी मैदान सीतामढी में”सामाजिक तथा धार्मिक सद्भाव पर संकट”विषय पर परिचर्चा सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष डा आनन्द किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।मंच संचालन सर्वोदय नेता आलोक कुमार सिंह ने की। मौके पर जिले के प्रमुख शिक्षाविद, किसान मजदूर, नवजवान, राजनीतिक दलों के नेता परिचर्चा मे शामिल हुए।
  • विषय प्रवेश कराते हुए प्रो आनन्द किशोर ने कहा कि जहां बापू के विचारों की विश्वव्यापकता बढी है वहीं देश मे कुछ सिरफिरे गांधी को पढने समझने के वजाए उनकी आलोचना तथा सामाजिक तथा धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने मे लगे हुए है। गांधीजनो, सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को विद्वेष फैलाने वालों, साबरमती आश्रम सहित सभी गांधी स्मृति तथा धरोहरों को कब्जा करने वालों के खिलाफ खड़े होने तथा गांधी विचार को जन-जन मे फैलाने की जरूरत है।
  • गांधीवादी चिंतक रामप्रमोद मिश्र ने कहा गोली मारकर सोंचा गया कि गांधी मर गये परन्तु गांधी विश्व में फैल गयेऔर दुनिया के शांतिदूत बन गये। दुनिया के राष्ट्रप्रमुख,नोवेल पुरस्कार प्राप्त विद्वान बापू के मार्ग को अपनाया। वरिष्ठ जदयू नेता ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा बापू के विचार को जन-जन मे पहुचाने के साथ उनके रचनात्मक कार्यक्रमो को बढाने की जरूरत है। ऐटक नेता केदार शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा संयुक्त राष्ट्र संघ ने बापू के जन्मदिन को विश्व शांति दिवस घोषित कर दिया।पूरे दुनिया में गांधी सोसाइटीज तथा शोध बढें है।गूगल पर देश तथा विदेश में गांधी की खोज बढी है।
  • गांधी से हीं पूरी दुनिया में किसी भारतीय नेता की पहचान है। माकपा के जिला सचिव प्रो दिगम्बर ठाकुर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा किआज देश को तोडने वाली शक्ति को गांधीवादी तथा समाजवादी अस्त्र से मुकाबला करने की जरूरत है। युवा कांग्रेस नेता शम्स सहनवाज ने कहा कि आज बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प लेने का दिन है। डा शशिरंजन ने कहा किआज उदारवादियों के खिलाफ कट्टरपंथियो की साजिश को नाकाम करने की जरूरत है।
  • परिचर्चा के अंत में बापू सहित देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।वरिष्ठ माकपा नेता राजकिशोर राय, साहित्यकार विमल कुमार परिमल,ट्रेड यूनियन लीडर दिनेशचन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ राजद नेता मनोज कुमार,विश्वनाथ बुन्देला,जेपीसेनानी शिवशंकर यादव, संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष जलंधर यदुबंशी, आप नेता मंसूर अहमद खां, भिखारी शर्मा, लालबाबू मिश्र, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता मो मुर्तजा, संजीव कुमार झा, मो गयासुद्दीन, शिक्षक नेता विजय कुमार शुक्ला,इरशाद अहमद,माकपा नेता सुरेश बैठा, अशोक कुमार, रामबाबू सिंह, मृत्युंजय कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य नेताओ ने परिचर्चा में अपना विचार रखा तथा गांधी विचारों को बढाने का संकल्प व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन आलोक कुमार सिंह ने किया।