क्रोध की ज्वाला में खुद ही झुलस गए विल स्मिथ, वापस लिया जा सकता है ऑस्कर, जानें क्या है मामला

दिल्ली

सेंट्रल डेस्क/दिल्ली। ऑस्कर्स 2022 में स्टेज पर वो हो गया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीत चुके एक्टर विल स्मिथ को अचानक से प्रजेंटर क्रिस रॉक पर गुस्सा आ गया। वो स्टेज पर गए और फिर जाकर उसे मुक्का मार दिया। हुआ यह था कि क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ पर जोक मारा था। उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी के बालों को लेकर कमेंट किया था। फिर वो स्टेज पर गए और उन्होंने उसे मुक्का मार दिया।

बता दें कि विल स्मिथ को इस साल ‘किंग रिचर्ड’ के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म की कहानी टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के पिता रिचर्ड विलियम्स की कहानी पर आधारित है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि मुक्के मारने वाला यह सीन सच्ची का था, या फिर ऑस्कर की स्क्रिप्ट का पार्ट।

यह भी पढ़ें…