चंपारण : लकड़ी के कारोबारी का यूपी में सड़क दुर्घटना में हुई मौत, शोक की लहर

पूर्वी चंपारण

कोटवा / संजय दुबे। जसौली पंचायत के राजापुर मठिया वार्ड नंबर 2 के निवासी स्व भोला गिरी का 50 वर्षीय पुत्र नवल किशोर गिरी का उत्तर प्रदेश जिला देवरिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृत्तक विगत कई वर्षों से वहां रहकर लकड़ी का कारोबार करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार 2 मार्च शनिवार की शाम अपने बाइक पर सवार होकर साइड से डेरा जा रहे थे। जब वे देवरिया जिला के गौरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदू पुर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहा अज्ञात वाहन उनके बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। जिसे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्मोटम कराकर परिजन को सौप दिया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों एवम गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि देवरिया पुलिस द्वारा घटना स्थल के अगल बगल लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की बात कही गई है।

मृतक अपने पीछे पत्नी, एक 23 वर्षीय लड़का मयंक प्रकाश गिरी और एक 20 वर्षीय लड़की आंचल गिरी छोड़ गए हैं। उनका दाह संस्कार उनके पैतृक गांव राजापुर मठिया में किया गया। मुख्याग्नि उनका पुत्र मयंक प्रकाश गिरी ने दिया। गिरी के असामयिक निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

जिसमे पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, शशिकांत गिरी,नागेंद्र गिरी, पूर्व मुखिया राम तपस्या ठाकुर, शिक्षक रामप्रवेश पासवान, जेडीयू नेता संजय सिंह, सुरेश प्रसाद कुशवाहा, श्यामबाबू प्रसाद कुशवाहा, पूर्व मुखिया सजावल राम ,समाजसेवी करामत मियां, सरफराज आलम, मुर्तुजा अली, राजू प्रसाद कुशवाहा, समाजसेवी लालबिहारी पंडित, बृज पंडित, शंभू पंडित आदि का नाम शामिल हैं।