जहांगीरपुरी हिंसा में अंसार से पूछताछ के बाद गोली चलाने वाला असलम अली भी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग दिल्ली

सेंट्रल डेस्क/नई दिल्ली : जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर फायरिंग और पथराव के बाद अब तक 14 लोगों की गिरफ्तार की जा चुकी है। सीसीटीवी की मदद से अन्य दोषियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उपद्रवियों के हमले में 9 लोग घायल हो गए थे। इसमें कई पुलिसवाले भी शामिल हैं।

राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हुई, जिसके बाद से मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हिंसा से जुड़े कुछ फैक्ट्स यहां पढ़िए-

  1. दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जंयती की शोभायात्रा में पथराव के बाद हिंसा हुई। उपद्रव में 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने गोली भी चलाई।
  2. हिंसा में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 14 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च किया। यहां फायरिंग करने वाले अंसार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
  3. हनुमान जंयती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा में मजहबी नारे लगे। उपद्रवियों ने मजहबी नारे लगाकर तलवार लहराई।
  4. सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और शीशे तोड़े डाले। उपद्रवियों ने कई जगह पर आगजनी की। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
  5. उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की। सैकड़ों की संख्या में मौजूद उपद्रवियों ने पुलिस के सामने मजहबी नारे लगाकर पत्थरबाजी की। जिससे आठ पुलिस वाले घायल हो गए हैं।
  6. दंगाइयों ने राम भक्तों पर घरों से कांच की बोतलें फेंककर मारीं। वो गाली गलौज करते हुए भी नजर आए। दंगाई लोगों के घरों के अंदर भी घुसे। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हिंसा से लोग दहशत में हैं।
  7. दंगाइयों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़े। चाकू, तलवार और पेट्रोल लेकर हमला किया।
  8. भारी बवाल के बाद भगदड़ मच गई । पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
  9. जहांगीरपुरी हिंसा मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की है । इसके अलावा घटना पर स्थल पर मौजूद स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक से भी अमित शाह ने फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया ।
  10. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए दस टीमें बनाई है।

यूपी में भी अलर्ट जारी, कई शहरों में फ्लैग मार्च
हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया। गाजियाबाद में दिल्ली हिंसा के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है । दिल्ली की सीमा से सटे गाजियाबाद के इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रही है।
नोएडा में कमिश्नर अलोक कुमार सिंह ने संवेदनशील इलाक़ों का जायज़ा लिया। सभी धर्म गुरु के माध्यम से शान्ति बनाए रखने की अपील की है।

यूपी में सतर्कता बढी, एनसीआर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

उत्तर प्रदेश के एडिशनल कैबिनेट सैक्रेटरी, गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। यूपी त्योहारों के कारण पहले ही अलर्ट पर है। दिल्ली की घटना को लेकर सीएम ने आदेश जारी किया है की कही भी कोई घटना घटित नहीं होनी चाहिए। एनसीआर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं।
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भी प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद पुलिस, बागपत पुलिस और मेरठ जो के अधिकारी भ्रमणशील हैं, पूरे प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे मॉनिटरिंग चलती रहती है।
घटना के बाद कानपुर, बागपत, मेरठ, रायबरेली, कौशांबी में पुलिस प्रमुखों ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़े…