कानपुर हिंसा : हयात जफर हाशमी को मां और पत्नी ने बताया बेकसूर, बोलीं- हयात को फंसा जा रहा है

कानपुर ट्रेंडिंग

कानपुर/ बीपी प्रतिनिधि। शहर में कल हुई हिंसा के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हयात जफर हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पत्नी उजमा और बहन हसीन जफर हाशमी हयात जफर हाशमी को बेकसूर बता रही है। उन्होंने पुलिस पर हयात जफर हाशमी को फंसाने का आरोप लगाया है।

गिरफ्तारी की खबरें मिलने के बाद पत्नी व बहन कोर्ट पहुंचीं और मीडिया से बातचीत की। शुक्रवार की रात से फरार वह था और शनिवार की दोपहर उसकी गिरफ्तारी की खबरों के बाद दोपहर लगभग 2:00 बजे सीएमएम कोर्ट में मीडिया पहुंची थी और इस बीच हयात की पत्नी उजमा और बहन हसीन जफर हाशमी भी आ गईं।

मीडिया से बातचीत के दौरान पत्नी व बहन ने कहा कि हयात जफर हाशमी रात नौ बजे तक घर पर थे और किसी काम से बाहर निकले थे। वह घर नहीं लौटे और लापता हो गए, उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। पुलिस द्वारा उनका नाम बवाल में शामिल किए जाने पर आशंका है कि गिफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करेगी। इसलिए उन्हें तलाशते हुए कोर्ट आई हैं। असली आरोपियों तक पुलिस पहुंच नहीं पा रही है, इसलिए हयात का नाम जबरन जोड़ा जा रहा है। उन्हें अदालत में पूरा भरोसा है और न्याय जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़े…