Weather Report Today: ठंड के सितम के बीच बढ़ेगी मुसीबत, कई शहरों में बारिश की संभावना

ट्रेंडिंग

सेंट्रल डेस्क /बीपी टीम : ठण्ड के सितम के बीच मौसम का मिजाज अचानक से परिवर्तित हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और इस बीच दिल्ली-एनसीआर में होने वाली बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। वही मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में 9 जनवरी तक बारिश की आशंका जताई है और उत्‍तर-पश्चिम भारत में ऐसा ही मौसम रहेगा।

नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। यही नहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने भी पारा को न्यूनतम स्तर पर ला दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर भारत के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। बात की जाए तो राजधानी की तो यहां आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अधिकतम तापमान की बात करें तो यह 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़, जम्मू सहित कई अन्य शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम के इस बदलाव का कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ है। यह पश्चिमी विक्षोभ जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है और इसका असर उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़े….