अनिल सिंह का पैसे की दम पर चुनाव जीतने का सपना साकार नहीं हो पायेगा : ब्लाक प्रमुख

उत्तर प्रदेश उन्नाव

असोहा/उन्नाव/अशोक तिवारी: पुरवा विधायक अनिल सिंह का पैसे की दम पर चुनाव जीतने का सपना साकार नहीं हो पायेगा क्योकि, पुरवा की जनता उन्हें अब नकार चुकी है। यह बात सपा के कद्दावर नेता तथा असोहा के ब्लाक प्रमुख बीतेन्द्र सिंह यादव ने कही उन्होंने कहा कि,बसपा से चुनाव जीतकर और उसी बसपा को धोखा देकर अनिल सिंह ने पुरवा की जनता के साथ जो धोखा किया है।

उससे यहां के लोगों में सख्त नाराजगी है। प्रमुख ने कहा कि, बीते पांच साल में अनिल सिंह ने पुरवा क्षेत्र में एक भी बिकास कार्य नहीं किया और सपा के शासन काल में हुये बिकास कार्यो को अपने द्वारा कराये जाने का ढिंढोरा पीट रहे हैं उन्होंने कहा कि पुरवा बिधान सभा में अहंकार का अंत होने वाला है।

यह भी पढ़े…..