भाजपा में ही बहू-बेटियां सुरक्षित हैं : राजू श्रीवास्तव

Politics उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर/बीपी प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आयेदिन नई तस्वीरें निकलकर सामने आ रही हैं। राजनीतिक पार्टियों के नेता आयेदिन पाला बदल रहे हैं। कोई भाजपा को छोड़कर सपा का दामन थाम रहा है तो कोई सपा को ही बाय-बाय कर रहा है। यह उठापटक जारी है।

बुधवार को समाजवादी को तगड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होते ही हास्य कलाकर राजू श्रीवास्तव की प्रतिक्रिया आई है।

उन्होंने अपर्णा यादव के इस कदम को समझदारी बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘यार सौ की सीधी बात, बीजेपी में ही बहू-बेटियां सेफ हैं… बीजेपी में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। इसीलिए मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव जी बीजेपी में आ गईं। इसे कहते हैं समझदारी’।

यह भी पढ़ें…

विदित हो कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गयी हैं।