कानपुर/जनविश्वास यात्रा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत को ले भाजपाइयों में दिखा भारी उत्साह

Politics उत्तर प्रदेश कानपुर

कानपुर/बीपी टीम। भारतीय जनता पार्टी ने आज जनविश्वास यात्रा का आयोजन किया हुआ है। इसके अंतर्गत आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में कानपुर नगर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए आर्यनगर विधानसभा के प्रवेश मार्ग पर जगह-जगह पर पंडाल सजाया गया है।

महिला कार्यकर्ता डिप्टी सीएम के स्वागत लिए मंच पर एकत्र थीं। भाजपाई नारेबाजी के साथ साथ गाने भी गाते नजर आए। वहीं जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की भी व्यवस्था कर रखी है। डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए मंच पर महिला मोर्चा के सदस्यों के साथ साथ भाजपा के आर्य नगर विधानसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें…