नए साल के शुरुआती दिनों में पारा और गिरने के साथ कोहरा बढ़ने की संभावना

कानपुर

कानपुर/बीपी टीम: कानपुर समेत यूपी के मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ शीतलहर व गलन लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार का दिन इस सर्दी के सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने नए साल के शुरुआती दिनों में पारा और गिरने के साथ कोहरा बढ़ने की संभावना जताई है। 4 जनवरी के बाद आसमान साफ होने के बाद पाला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों आसमान पर घने बादल छाए थे।

इसी वजह से 2 दिन तक बूंदाबांदी भी होती रही थी जिसने अचानक शहर का तापमान गिरा दिया। गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर तो कम हुआ लेकिन चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के कारण बादलों में से राहत ना मिल सके। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ गया और अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आई है प्रोग्राम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14.8 डिग्री रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के साथ चक्रवर्ती परिसंचरण अपना असर दिखा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के 4 जनवरी तक असर दिखाने की संभावना है। तब तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और दिन का तापमान गिरेगा। गंगा के मैदानी इलाकों में देर रात से सुबह तक घना कोहरा और धुंध भी जा सकती है उन्होंने किसानों व पशुपालकों को सलाह दी है कि वह फसलों व जानवरों की सुरक्षा करें।

यह भी पढे…