कानपुर : शहर के नामी उद्योगपति पर हुआ हमला

कानपुर

कानपुर/ बीपी टीम : इस वक्त बड़ी खबर कानपुर से आ रही है। यह घटना बिठूर गंगा बैराज मार्ग पर हुई है। प्रदेश सरकार जहां लॉ न ऑर्डर को पूरी तरह से अंकुश में रहने की डफली बजा रही है वहीं नगर में हो रही आपराधिक घटनाएं उसकी पोल भी खोल नजर आ रही हैं।

बता दे गुरुवार की देर रात नगर के एक बड़े उद्योगपतिपीयूष अग्रवाल की कार पर देर रात बाइक सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। लूट के इरादे से फायरिंग भी की। कार एमएचपीएल के मालिक पीयूष अग्रवाल का बेटा प्रणीत चला रहा था। यह घटना लगभग कल देर रात 12:45 बजे के लगभग बिठूर गंगा बैराज मार्ग पर हुई। पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े..