अयोध्या में दीपोत्सव मनाएंगे पीएम Narendra Modi , सीएम Yogi Adityanath कल तैयारियों का लेंगे जायजा

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग

Lucknow, Beforeprint : पीएम Narendra Modi रामनगरी अयोध्या आ रहे है। पीएम की अगवानी के लिए अयोध्या में तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में करीब तीन घंटे के प्रवास करेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वह रामनगरी से प्रदेश को बड़ा संदेश भी देंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। उनके आगमन का कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राम जी की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाएंगे। पीएम मोदी वहां पर सरयू नदी की आरती करने के साथ ही राजा राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। अयोध्या जिला प्रशासन ने के दीपोत्सव को भव्यतम बनाने की तैयारी की है।

अयोध्या की तैयारी परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर यानी बुधवार को अयोध्या जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी तथा श्रीराम राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप भी देंगे। वही अयोध्या के कमिश्नर नवदीप रिनवा जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर चुके हैं। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह भी तैयारी परखने आज अयोध्या पहुंचेंगे।

बता दे रामनगरी अयोध्या में यह पहला अवसर होगा,जब पीएम मोदी दीपोत्सव में शामिल होंगे। इस बार यहां पर गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपक प्रज्जिवलित किए जाएंगे। इसमें 1100 गोदीप श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में जलाए जाएंगे। यह भी गाय के दूध से बने घी से जलाए जाएंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
16.55- भगवना श्री रामलला विराजमान के पूजा और दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
17.05- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साईट का निरीक्षण दर्शन (श्री राम जन्मभूमि)
17.40-भगवान श्री राम का राज्याभिषेक (श्री राम कथा पार्क)
18.25- सरयू जी नये घाट पर आरती (न्यू घाट सरयू जी)
18.40- दीपोत्सव (रामजी की पैड़ी)

यह भी पढ़े..