UP Bypoll : बहू के चुनाव प्रचार में पहुंचे चाचा शिवपाल के पैर छूकर लिए अखिलेश ने आशीष

उत्तर प्रदेश

Beforeprint Desk : डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार के लिए आयोजित एक रैली में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छुए तो राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी फैल गई। शिवपाल बहू के चुनाव प्रचार रैली में शामिल होने पहुंचे तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुके दिया साथ ही बहू को विजयी करने के लिए उन्हें आशीष भी दिया।

इस मौके पर एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चाचा-भतीजे में कभी दूरियां नहीं थीं। सिर्फ राजनीतिक दूरियां थीं, वह भी खत्म हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इस दूरी के मिटने से अब भारतीय जनता पार्टी के लोगों को घबराहट तो हो रही होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैनपुरी ठीक हो गई, किश्नी के लोग मन बनाए हैं और भोगांव में भी जीतने वाले हैं, जसवंतनगर ने मन बना लिया और करहल साथ चल दिया। तो आप सोच सकते हैं कि चुनाव परिणाम इस बार क्या होगा।

उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि बहुत सी सरकारें यहां के स्थानीय लोगों ने देखी है। यह पहली सरकार देखी होगी, जो अपने सारे वादे भूल गई होगी। इतनी परेशानी, तकलीफ, साजिश और षड़यंत्र कोई और पार्टी नहीं करती जितनी बीजेपी करती है। भारतीय जनता पार्टी की परेशानी की दवा न तो किसी वैध के पास है न हकीम और अस्पतालों के पास। वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग चाहते थे कि हम साथ आएं। लीजिए हम साथ आ गए हैं।