यूपी : मुख्तार अंसारी इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटा करने पहुंचा नामांकन

उत्तर प्रदेश ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क/ बीपी टीम : जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी दशकों बाद ऐसा पहली बार होगा जब मऊ से इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मऊ सीट की सियासी विरासद अब मुख्तार अंसारी ने अबने बेटे अब्बास अंसारी को सौंप दी है। इस बार मऊ सीट पर अब्बास अपनी किस्मत आजमाएंगे।

दरअसलस, मुख्तार अंसारी को कोर्ट ने नॉमिनेशन फाइल करने की भी इजाजत दे दी थी, मगर अब खबर है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि मऊ सदर सीट से सुभासपा के टिकट पर अपने बेटे अब्बास अंसारी को लड़वाएंगे। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के टिकट पर अब्बास अंसारी ने आज नामांकन भी भर दिया।

यह भी पढ़े…