यूपी चुनाव : रामपुर में दो महिलाएं फर्जी वोट डालते गिरफ्तार

Politics उत्तर प्रदेश

चुनाव डेस्क। रामपुर के रजा डिग्री कॉलेज में दो महिलाएं फर्जी वोटिंग करते पकड़ी गईं। दोनों ने बुर्का पहन रखा था। पकड़ी गई महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी है। पुलिस का कहना है यह दोनों फर्जी मतदान कर रही थीं। जबकि गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं का कहना है कि उनकी पर्चियां बदली गईं। वह वोट डालने आई थीं।

उन्होंने कोई गलती नहीं की है। हालांकि अधिकारियों का सीधे तौर पर कहना है कि फर्जी मतदान में इन दोनों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा लिख कर इन्हें जेल भेजा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि दोनों मां-बेटी हैं। इनमें से एक ने फर्जी वोट डाल भी दिया था। इन पर केस दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने दूसरों को भी चेतावनी दी कि कोई ऐसा ना करे, क्योंकि मतदान कर्मी ट्रेंड हैं और कोई फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती। फर्जी वोटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस घटना से पहले ही भाजपा ने लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान की शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें…